कार में आग लगने से राजस्थान में सरकारी शिक्षक की जलकर हुई मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस ने बताया है कि राजस्थान के बांसवाड़ा में शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय कार में आग लगने से उसमें सवार 36-वर्षीय सरकारी शिक्षक मनोज जैन की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, जैन 1 नवंबर से मेडिकल लीव पर थे। हालांकि, कार के स्कूल रूट से अलग मिलने पर उनके घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।