कार में आपत्तिजनक हालत में दिखा कपल, वाहन नंबर नोट कर रहे पुलिसकर्मी पर चढ़ाई गाड़ी
बेंगलुरु में हाल ही में एक कपल को कार के अंदर आपत्तिजनक हालत में देखा गया और पुलिसकर्मी द्वारा वाहन नंबर नोट किए जाने के दौरान आरोपी ने उस पर कार चढ़ा दी। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आसपास लोगों की मौजूदगी के बावजूद कपल कार में आपत्तिजनक स्थिति में था।