कार में डैश कैम व सीसीटीवी कैमरे लगवाएं: महिलाओं द्वारा हाथापाई किए जाने की घटना के बाद रवीना
अभिनेत्री रवीना टंडन ने हालिया रोड रेज मामले में पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "घटना से क्या सीख मिलती है? (अपनी कार में) फौरन डैश कैम्स और सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।" गौरतलब है, 3 महिलाओं ने रवीना के ड्राइवर पर उन्हें टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए उनसे हाथापाई की थी।