कार में बर्गर खा रहे 17 वर्षीय लड़के पर अमेरिकी पुलिसकर्मी ने चलाई गोलियां, जारी हुआ वीडियो
सैन ऐंटोनियो (अमेरिका) में पार्किंग में एक कार के अंदर बर्गर खा रहे 17-वर्षीय लड़के को कई गोलियां मारकर घायल करने पर एक पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया गया है। पुलिसकर्मी के बॉडी-कैमरा का फुटेज जारी किया गया है। पहले किशोर पर पुलिस हिरासत से भागने और पुलिसकर्मी से हाथापाई करने का चार्ज लगा था जिसे वापस ले लिया गया।