कार में हार्ट अटैक आने से यूपी में हुई फार्मासिस्ट की मौत, घबराहट होने पर रोकी थी गाड़ी
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में कार में हार्ट अटैक आने से बुधवार को प्रमोद यादव नामक एक 50-वर्षीय फार्मासिस्ट की मौत हो गई। प्रमोद अकेले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे और घर से कुछ दूरी पर घबराहट होने पर उन्होंने कार सड़क किनारे रोकी थी। उन्हें एक ही स्थिति में बैठे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।