कार सवार ने यूपी में महिला को टक्कर मारने के बाद डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, हुई मौत
औरैया (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार रात को एक कार सवार द्वारा एक महिला को टक्कर मारने के बाद उसे डेढ़ किलोमीटर तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी कार में फंसी महिला को निकालकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाई गई महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।