कार से जंगली गधों का पीछा करते पर्यटकों के वीडियो पर आईएफएस अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पर्यटक लद्दाख में कार से तिब्बती जंगली गधों का पीछा करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "घटियापन।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरएस अधिकारी अंकुर रापरिया ने लिखा, "इन जैसे पर्यटकों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए।"