कार हादसे में घायल होने के बाद एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाए गए पूर्व इंग्लिश कप्तान फ्लिंटॉफ
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऐंड्र्यू फ्लिंटॉफ बीबीसी के शो टॉप गियर के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान कार हादसे में घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनको किसी तरह की जानलेवा चोटें नहीं आई हैं। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अन्य जानकारी की पुष्टि 'सही समय' पर की जाएगी।