कारोबार जारी रखना चुनौतीपूर्ण: प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली 77 साल पुरानी कंपनी टपरवेयर
प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टपरवेयर ने कहा है कि वर्तमान परिदृश्य में कंपनी के लिए कारोबार जारी रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। बकौल टपरवेयर, वह नकदी की समस्या से जूझ रही है और संकट से उबरने के लिए अतिरिक्त नकदी जुटाने की कोशिश कर रही है। केमिस्ट अर्ल टपर ने 1946 में कंपनी की स्थापना की थी।