कारोबारी ने गोवा में बिज़नेस प्रपोज़ल पर बात करने आई रशियन महिला से की छेड़छाड़, किया किस

कलंगुट (गोवा) के एक रिज़ॉर्ट में दिल्ली के 42-वर्षीय कारोबारी द्वारा रशियन महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, यह घटना 12 अक्टूबर को हुई थी, जब आरोपी और पीड़िता एक बिज़नेस प्रपोज़ल पर चर्चा करने के लिए रिज़ॉर्ट के एक कमरे में मिले थे। आरोपी ने पीड़िता को कथित तौर पर जबरन किस किया था।

Load More