कार्डियक अरेस्ट के चलते गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत होने की ऑटोप्सी रिपोर्ट में हुई पुष्टि
'टाइम्स नाउ' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी की प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्ट में उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते होने की पुष्टि हुई है। बकौल खबर, ऑटोप्सी की फाइनल रिपोर्ट से निधन का समय भी पता चलेगा। गौरतलब है, गैंगस्टर के घरवालों ने उन्हें जेल में ज़हर दिए जाने का आरोप लगाया है।