कार्तिक आर्यन दूसरी बार हुए कोविड-19 से संक्रमित, आईफा अवॉर्ड्स में नहीं होंगे शामिल

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए। उन्होंने लिखा, "सब कुछ इतना पॉज़िटिव चल रहा था, कोविड-19 से रहा नहीं गया।" कार्तिक इसके कारण अबू धाबी में आयोजित हो रहे आईफा अवॉर्ड्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौरतलब है, मार्च 2021 में भी कार्तिक कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।

Load More