कार्तिक का रिश्तेदार था मुंबई होर्डिंग हादसे में मारा गया दंपति, अंतिम संस्कार में पहुंचे
मुंबई (महाराष्ट्र) के होर्डिंग हादसे में मरने वाले लोगों में शामिल मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के पूर्व जीएम मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता, अभिनेता कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे। कार्तिक गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मनोज और अनीता, अमेरिका के वीज़ा के काम से मुंबई गए थे और मध्य प्रदेश लौटते समय हादसा हुआ।