कार्तिक को काम करता देख यकीन हुआ कि मेहनत करने से जो चाहिए वो मिल सकता है: अलाया
ऐक्ट्रेस अलाया एफ ने फिल्म 'फ्रेडी' में अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन को लेकर कहा है, "मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और वह बहुत मेहनती हैं।" अलाया ने कहा, "उनको (कार्तिक) काम करता हुआ देखकर, मुझे विश्वास हो गया कि अगर आप लगातार मेहनत करें तो आपको कोई नहीं रोक सकता वो हासिल करने में जो आपको चाहिए।"