कार्तिक ने एक शादी में किया भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस, सामने आया वीडियो
अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक शादी समारोह में डांस करते नज़र आ रहे हैं। समारोह में उन्होंने भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' और सिंगर दलेर मेहंदी के गाने 'बोलो तारा रारा' पर डांस किया। कार्तिक हाल ही में फिल्म 'शहज़ादा' में नज़र आए थे जो तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' (2020) का हिंदी रीमेक है।