कार्तिक ने की आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। कार्तिक रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 0(2) पर आउट हुए और आईपीएल में वह 16वीं बार डक पर आउट हुए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल में 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं।