कार्तिक ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, टी20I में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय बने
दिनेश कार्तिक 37 साल 16 दिनों की उम्र में पुरुषों के टी20I क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय बन गए हैं। उन्होंने एम.एस. धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 36 साल 229 दिनों की उम्र में 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। कार्तिक ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20I में 55(27) रन बनाए।