कार्तिक ने शेयर किया टी20 विश्व कप 2022 के पलों को दिखाता वीडियो, लिखा- दोस्तों का शुक्रिया
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने टी20 विश्व कप-2022 के अपने पलों को याद किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "मेरे सभी साथी खिलाड़ियों, कोच, दोस्तों और सबसे अहम- फैन्स का अपार समर्थन के लिए शुक्रिया।" हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।