कार्तिक ने शेयर की विश्व कप फाइनल वाली पिच की तस्वीर, कहा- 'नहीं होगा हाई स्कोरिंग गेम'
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने दिनेश कार्तिक ने 'X' पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के लिए इस्तेमाल होने वाली पिच की एक तस्वीर शेयर की है। कार्तिक ने लिखा, "हाई स्कोर वाला गेम नहीं होगा... ओस होने पर बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम की जीत की संभावना ज़्यादा होगी।"