कार्तिक पूरी रात काम कर सकते हैं, उनमें एक स्टार होने के नखरे नहीं है: कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'भूल भुलैया 2' के को-ऐक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर कहा है कि वह पूरी रात काम कर सकते हैं और उनमें एक स्टार होने के ज़रा भी नखरे नहीं हैं। उन्होंने बताया, "फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के लिए...30-घंटे की शूटिंग करने के बाद कार्तिक दूसरी जगह भी शूट के लिए जाते थे।"