कार्यकर्ता हमारे साथ हैं: टिकट न मिलने पर कई नेताओं के बीजेपी छोड़ने पर कर्नाटक के सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर कई नेताओं के बीजेपी छोड़ने पर कहा है, "विधायक बनने की चाह रखने वाले कुछ नेता बीजेपी छोड़ रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं।" गौरतलब है, टिकट न मिलने पर लक्ष्मण सवदी, नेहरू ओलेकर व एम.पी. कुमारस्वामी समेत कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।