कार्यकारी अध्यक्ष के लिए सुप्रिया सुले के नाम का प्रस्ताव अजित ने ही दिया था: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने से उनके भतीजे अजित पवार नाराज़ हैं। पवार ने कहा, "सुले की नियुक्ति का सुझाव उन्होंने (अजित पवार) ही दिया था इसलिए उनके खुश या नाखुश होने का सवाल ही कहां है।"