कार्यक्रम में जाते समय लड़खड़ाए तमिलनाडु के सीएम को पीएम ने संभाला, सामने आया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के उद्घाटन समारोह में जाते वक्त लड़खड़ाए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को संभाला। प्रधानमंत्री उनका बायां हाथ पकड़कर मंच की तरफ जा रहे थे और तभी स्टालिन का संतुलन बिगड़ गया। दोनों के साथ स्टालिन के बेटे व तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि भी थे।

Load More