कार्यक्रम में रैट स्नेक दिखाने पर सदगुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज; ईशा फाउंडेशन ने दी सफाई
कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान संरक्षित जीव रैट स्नेक को दिखाए जाने के आरोप में आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव (सदगुरु) के खिलाफ कर्नाटक में शिकायत दर्ज हुई है। इसपर ईशा फाउंडेशन ने कहा, "कार्यक्रम में एक सांप आ गया था...सांप और लोगों की सुरक्षा के लिए सदगुरु ने उसे धीरे से उठाया और...जंगल में सुरक्षित छोड़ देने को कहा।"