कार्रवाई हो: छात्रा से 'कल निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा' कहने वाली आईएएस अफसर पर मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बिहार में मुफ्त सैनिटरी पैड की मांग पर छात्रा से 'कल निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा' कहने वाली आईएएस अधिकारी हरजोत कौर पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, "खुद जनता के टैक्स पर ऐश कर रही हैं। बेटी कुछ बोलें तो उन्हें पाकिस्तान जाने की हिदायत देती हैं।"