कालबेलिया कलाकारों के साथ जोधपुर में गरबा करते नज़र आए गुजरात जायंट्स के क्रिस गेल

लेजेंड्स लीग क्रिकेट की फ्रैंचाइज़ी गुजरात जायंट्स द्वारा जोधपुर (राजस्थान) में आयोजित गरबा में क्रिस गेल के कालबेलिया कलाकारों के साथ नाचने का वीडियो वायरल हो गया है। गुजरात जायंट्स ने वीडियो शेयर कर लिखा, "नवरात्रि मनाने के दौरान...ढोल की बीट पर नाचते यूनिवर्स बॉस।" गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंच गई है और सोमवार को एलिमिनेटर मैच खेलेगी।

Load More