'काला जादू' के लिए भालू को मारकर उसके दांत व प्राइवेट पार्ट्स काटने वाले तीन लोग अरेस्ट
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में उदन्ती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में एक भालू का शिकार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल अधिकारी, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भालू का शिकार कर 'काला जादू' में इस्तेमाल के लिए उसके पंजे, दांत व प्राइवेट पार्ट्स को कुल्हाड़ी से काटा था।