'काली' फिल्म के पोस्टर से आहत हूं, सम्मान सभी के लिए बराबर होना चाहिए: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर में देवी का कॉस्ट्यूम पहने महिला को सिगरेट पीते दिखाए जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मां काली पर...फिल्म के पोस्टर से आहत हूं...सभी धर्मों के लिए सम्मान होना...चाहिए।" बकौल प्रियंका, "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता...हिंदू देवी-देवताओं के लिए रिज़र्व नहीं हो सकती...और कभी भी जानबूझकर...अपमानित करने का साधन...नहीं बनना चाहिए।"