'काली' फिल्म के विवादास्पद पोस्टर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर में देवी का कॉस्ट्यूम पहने महिला को सिगरेट पीते दिखाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलाई, असोसिएट प्रोड्यूसर आशा और एडिटर श्रवण ओनाचन के खिलाफ केस दर्ज किया था।