काली स्याही और जानलेवा हमला किसानों की आवाज़ को नहीं दबा सकता: राकेश टिकैत
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंके जाने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। टिकैत ने ट्वीट किया, "काली स्याही व जानलेवा हमला इस देश के किसान, मज़दूर, दलितों, शोषितों, पिछड़ों, शूद्रों, आदिवासियों की आवाज़ को नहीं दबा सकता।" बकौल टिकैत, "यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।"