मध्य प्रदेश के गुना में काले हिरण के शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की हत्या
गुना (मध्य प्रदेश) में काले हिरण के शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मोटरसाइकल सवार 7-8 बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी...पुलिस ने उन्हें घेर लिया...बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।" उन्होंने कहा, "अपराधियों के खिलाफ...ऐसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो नज़ीर बने।"