काश मां-बाप को और वक्त दिया होता: पिता व बेटे सनी के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र
अभिनेता धर्मेंद्र ने 'X' पर अपने दिवंगत पिता केवल किशन सिंह देओल और बड़े बेटे सनी देओल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, "काश मां-बाप को और वक्त दिया होता।" पोस्ट पर कमेंट कर एक यूज़र ने लिखा, "सर हमें बताइए कैसे खुश रखें मां-बाप को और कैसे समय दें उनको।"