काश मेरे पास पीरियड्स के पहले 2 दिन शूटिंग न करने का विकल्प होता: हिना खान
अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लिखा है, "काश मेरे पास पीरियड्स के पहले 2 दिन शूटिंग न करने का विकल्प होता।" हिना ने लिखा, "मैं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बोल रही हूं। आप कल्पना कीजिए…40°C तापमान में बाहर शूटिंग करना वो भी तब जब पीरियड्स की वजह से शरीर में दर्द हो रहा हो, यह आसान नहीं है।"