काश मैं बल्लेबाज़ होता: आरसीबी व एसआरएच के बीच मैच में कुल 549 रन बनने पर कमिंस
आरसीबी व एसआरएच के बीच हुए मैच में बने कुल 549 रन से जुड़े सवाल पर एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है, "काश मैं बल्लेबाज़ होता।" कमिंस ने कहा, "मैंने पिचों को समझना छोड़ दिया है।" गौरतलब है कि इस मैच में बने 549 रन टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी मैच में बने सर्वाधिक रन हैं।