काश यह न बनानी पड़ती: ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद '20 डेज़ इन मारियुपोल' के डायरेक्टर
'20 डेज़ इन मारियुपोल' के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड लेते समय निर्देशक मिस्टीस्लाव चर्नोव ने कहा है, "शायद यह कहने वाला पहला डायरेक्टर हूं कि...काश इसे बनाने की ज़रूरत न पड़ती।" उन्होंने कहा, "काश रूस ने यूक्रेन पर हमला न किया होता, वे हमारे शहरों में न घुसे होते...यूक्रेन के...दसियों हज़ार लोगों को न मारा होता।"