काशी में 200 साल पुराना शाही नाला हुआ बंद, गंगा में इसके ज़रिए होकर जाता था सीवेज का पानी
नमामि गंगे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने वीडियो शेयर कर बताया है, "काशी में 200 साल पुराना शाही नाला अंतत: बंद कर दिया गया...गंगा नदी में 120 एमएलडी गैर-निस्तारित सीवेज का पानी भेजने में इस नाले का इस्तेमाल होता था।" नमामि गंगे के अनुसार, अब इस क्षेत्र को सेल्फी हॉटस्पॉट में बदलने के लिए यहां एक हेरिटेज स्काईवॉक बनाया जाएगा।