काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी जैसे कपड़ों में दिखे पुलिसकर्मी, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी जैसे कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी करते नज़र आए जिसका वीडियो 'X' पर शेयर कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने लिखा, "पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस 'पुलिस मैन्युअल' के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देने वालों को निलंबित किया जाए।"

Load More