कासगंज हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक शख्स के परिवार को यूपी सरकार देगी ₹2 लाख का मुआवज़ा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक शख्स के परिवार को ₹2 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को ₹50,000 दिए जाएंगे। इस हादसे में अब तक 8 बच्चों समेत कम-से-कम 15 लोगों की मौत हुई है।

Load More