कास्टिंग डायरेक्टर किसी भी समय बुला लेते थे, लगा जैसे कि मैं कोई कुत्ता हूं: अध्ययन सुमन
ऐक्टर अध्ययन सुमन ने कहा है, "कास्टिंग डायरेक्टर्स मुझे 2 बजे रात को फोन कर कहते थे 'अभी आ जा उठकर'। वे बेवक्त पार्टी में आने को कहते थे।" उन्होंने कहा, "मैं ऐसी पार्टियों में गया क्योंकि काम चाहिए था लेकिन कुछ समय बाद लगने लगा कि मैं कोई कुत्ता हूं (जो बस लोगों की बात मानते जा रहा हो)।"