कास्टिंग डायरेक्टर ने बाथरूम में चल रहे मसाज सेंटर में बुलाया था: 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे
'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने कास्टिंग काउच को लेकर कहा है, "मुंबई आने के बाद पता चला कि सिर्फ लड़कियों को डर नहीं रहता, लड़कों को भी रहता है।" उन्होंने कहा, "ऑडिशन देने गया था। कास्टिंग डायरेक्टर मुझे बाथरूम में लेकर गया और कहा- 'यहां मसाज सेंटर है, ऑडिशन के बाद आना'। मैं चुपचाप वहां से चला गया।"