कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे पैंट उतारने को कहा, मेरे मना करने पर बोला- 'पछताओगे': ज़ीशान खान
टीवी ऐक्टर ज़ीशान खान ने खुलासा किया है कि एक बार उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने पैंट उतारने को कहा था। ज़ीशान ने कहा, "मेरे मना करने पर उसने कहा…(यहां) तुम्हारे जैसे बहुत आए हैं और दो महीने बाद वे आकर कहते हैं कि जो चाहिए करवा लो बस काम दिलवा दो…याद रखना तुमने मुझे मना किया है। पछताओगे।"