कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां का मुंबई के अस्पताल में हुआ निधन
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में मुकेश रोते हुए नज़र आए। बकौल रिपोर्ट्स, मुकेश की मां का शुक्रवार को मुंबई में अंतिम संस्कार होगा।