किंग चार्ल्स-तृतीय के ताजपोशी समारोह में किन भारतीयों के शामिल होने की उम्मीद है?
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय के ताजपोशी समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत में जन्मे आर्किटेक्ट सौरभ फड़के और प्रिंसिज़ ट्रस्ट ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित भारत में जन्मीं गुलफ्शा को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। ऐक्ट्रेस सोनम कपूर को भी कोरोनेशन कॉन्सर्ट का निमंत्रण मिला है और वह मंच पर कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर को इंट्रोड्यूस करेंगी।