किंग मेकर बनकर उभर रहा है बिहार: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद तेजस्वी
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, "बीजेपी बहुमत से काफी दूर रह गई है, अब उसके पास खुद का बहुमत नहीं है। बिहार किंग मेकर बनकर उभर रहा है।" उन्होंने कहा, "बिहार में वोटिंग प्रतिशत सबसे ज़्यादा हमारा है, हमारी पार्टी की सीटों में भी बढ़ोतरी हुई है।"