'किंग मेकर' बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने समेत 3 शर्ते मनवाएं: सीएम नीतीश से तेजस्वी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार 'किंग मेकर' बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा, "हम चाहेंगे कि सरकार चाहे कोई भी आए...जो किंग मेकर (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) हैं...वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं, 75% आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करें और देशभर में जातिगत जनगणना कराएं।"

Load More