किंग्स चार्ल्स की तस्वीर के साथ की गई छेड़छाड़, चेहरे को एनिमेशन कैरेक्टर से बदला गया
लंदन की आर्ट गैलरी में लगी किंग्स चार्ल्स की पहली आधिकारिक तस्वीर के साथ मंगलवार को पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने छेड़छाड़ की। मामले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें 2 लोग ब्रिटिश कलाकार जोनाथन येओ द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग के कांच पर एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ 'वालेस ऐंड ग्रोमिट' के एक कैरेक्टर का चेहरा लगाते हुए दिख रहे हैं।