किआ इंडिया ने एयरबैग कंट्रोल सॉफ्टवेयर की जांच के लिए करेंस की 44,174 यूनिट वापस मंगवाईं

किआ इंडिया ने एयरबैग कंट्रोल सॉफ्टवेयर मॉड्यूल में संभावित खामी का पता लगाने व उसे ठीक करने के उद्देश्य से अपने लेटेस्ट मॉडल करेंस की 44,174 यूनिट को वापस मंगवाया है। बकौल कंपनी, निरीक्षण के दौरान खामी मिलने पर मुफ्त में सॉफ्टवेयर अपडेट मुहैया कराया जाएगा। किआ ने भारत में करेंस मॉडल इसी साल फरवरी में लॉन्च किया था।

Load More