किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे लालू यादव, समर्थकों ने किया स्वागत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार शुक्रवार को पटना पहुंचे जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि लालू का किडनी ट्रांसप्लांट 5 दिसंबर को सिंगापुर में हुआ था।

Load More