कितना भी काला जादू कर लें, जनता दोबारा विश्वास नहीं करेगी: कांग्रेस के प्रदर्शन पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई और बेरोज़गारी को लेकर 5 अगस्त को कांग्रेस नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनकर किए गए प्रदर्शन पर तंज़ कसा है। पीएम ने कहा, “ये लोग समझते हैं कि काले कपड़े पहनकर उनकी हताशा का काल खत्म हो जाएगा...उन्हें पता नहीं है कि…वे कितना ही काला जादू कर लें...जनता का विश्वास उनपर दोबारा नहीं बन पाएगा।”