कितना मज़ेदार समय था, रणवीर-अर्जुन आपको मिस करती हूं: 'गुंडे' के 10 साल होने पर प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'गुंडे' के 10 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में शेयर की हैं। प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "बहुत प्यारा। वो समय कितना मज़ेदार था। (अभिनेता) रणवीर सिंह, (ऐक्टर) अर्जुन कपूर और (निर्देशक) अली अब्बास ज़फर, आपको मिस करती हूं।" 'गुंडे' 2014 में रिलीज़ हुई थी।

Load More